Uttarakhand One District Two Products Scheme
नमस्कार दोस्तों आज हम उत्तराखंड राज्य की एक और योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसका नाम है, एक जिला दो उत्पाद योजना। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना को शुरू किया था, इसी का अनुसरण करते हुए उत्तराखंड सरकार ने एक जिला दो उत्पाद योजना को शुरू किया है।
Latest Update 2026:
उत्तराखंड सरकार अब “एक जिला दो उत्पाद योजना” को और मजबूत करने पर काम कर रही है। राज्य में ODOP प्रोडक्ट्स को Amazon, ONDC और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बेचने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही “House of Himalayas” जैसे ब्रांड के जरिए इन उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है। आने वाले समय में स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट पर भी फोकस बढ़ाया जाएगा।

उत्तराखंड एक जिला दो उत्पाद योजना का उदेश्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने अक्टूबर 2021 में एक जिला दो उत्पाद योजना शुरू की। उत्तराखंड की एक जिला दो उत्पाद योजना का मुख्य उदेश्य हर एक जिले से 2 ऐसे प्रसिद्ध लोकल प्रोडक्ट्स को तलाश करना है जिसको उस जिले से पूरी दुनिया में पहुंचाया जा सके। ऐसा करने से प्रत्येक जिले में स्थानीय उत्पादों को व्यावसायिक रूप से बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
इस तरह इस योजना के तहत उत्तराखंड के पारम्परिक हुनर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
यह भी पढ़ें – Uttarakhand Ration Card 2026: नई लिस्ट में नाम कैसे देखें, स्टेटस चेक और आवेदन की पूरी जानकारी
एक जिला दो उत्पाद योजना के फायदे
उत्तराखंड की एक जिला दो उत्पाद योजना पारम्परिक और शिल्प उद्योग को बढ़ावा देगी।
एक जिला दो उत्पाद योजना स्थानीय किसानों और शिल्पकारों के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगी।
यह उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी देगा।
एक जिला दो उत्पाद योजना के तहत उत्पादों की सूची
| जिला | उत्पाद |
| अल्मोड़ा | अल्मोड़ा का ट्वीड (एक तरह का कपडा) और बाल मिठाई (भुने हुए चने से बनी प्रसिद्ध मिठाई जो सफ़ेद चीनी के गोले से लेपित हो)। |
| बागेश्वर | पीतल के शिल्प उत्पाद और बागेश्वर के बाज़ार बिस्कुट। |
| चंपावत | चंपावत के हस्तशिल्प उत्पाद और लोहे से बने उत्पाद |
| चमोली | करघे और शिल्प, सुगंधित तेल। |
| देहरादून | बेकरी उत्पाद, मशरूम। |
| हरिद्वार | गुड़ और शहद से बनी चीजें। |
| नैनीताल | एपेन क्राफ्ट, कैंडल क्राफ्ट। |
| पिथौरागढ़ | ऊनी प्रोडक्ट्स, मुनस्यारी राजमा |
| पौड़ी | हर्बल उत्पाद, लकड़ी के फर्नीचर। |
| रुद्रप्रयाग | मंदिर हस्तशिल्प, प्रसाद उत्पाद। |
| टिहरी | प्राकृतिक फाइबर उत्पाद, टिहरी नथ। |
| उधम सिंह नगर | पुदीना तेल, मूंज ग्रास प्रोडक्ट। |
| उत्तरकाशी | ऊन शिल्प, सेब उत्पाद। |
तो ये हैं वो उत्पाद जिनको उत्तराखंड की एक जिला दो उत्पाद योजना के तहत चयनित किया गया है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी और उत्तराखंड की एक जिला दो उत्पाद योजना के बारे में आपको पूरी जानकारी मिल गयी होगी, धन्यवाद।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 उत्तराखंड 2026: 25 लाख तक लोन-सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
